फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पबजी खेल रहे मजदूर के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मोबाइल में पबजी खेलते हुए रंजीत (15) निवासी महागवा कलां जिला दमोह मध्य प्रदेश ने बृहस्पतिवार सुबह पाली गांव के पास झुग्गी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता मुकेश ने पबजी गेम खेलने की वजह से बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर घटना की जांच की। परिवार वाले शव को लेकर मध्य प्रदेश चले गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के महागवा कलां गांव निवासी मजदूर मुकेश ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव में रामा अस्पताल का निर्माण चल रहा है, जिसमें उसका परिवार मजदूरी करता है। वहां परिसर में झुग्गी बनाकर अपनी दो बेटी और बेटे रंजीत के साथ रहता है। बृहस्पतिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी पर चला गया और उसका बेटा रंजीत झुग्गी में ही था।

कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो झुग्गी में लगे सरिए पर उसके बेटे रंजीत का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मुकेश ने बताया कि उसका बेटा दिन में कई-कई घंटे मोबाइल में पबजी गेम खेलता रहता था। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में पबजी गेम खेलने की वजह से आत्महत्या करना सामने आया है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

-मोबाइल में गेम खेलने वाले बच्चों पर अभिभावक रखें नजर
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलने वाले बच्चों पर अभिभावकों को नजर रखने की जरूरत है। वह मोबाइल में बच्चों को गेम खेलने से रोकें। बच्चों को ऑनलाइन गेम खेलने की जगह दूसरे खेल सिखाएं, जिससे बच्चे स्वस्थ रहेंगे। बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें, जिससे बच्चे भी अपनी परेशानी साझा कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
-पबजी का दूसरा रूप बीजीएमआई चला रहे किशोर और युवा



चीन में बने पबजी ऑनलाइन गेम को तीन साल पहले देश में बैन कर दिया गया था। इसके बाद पबजी गेम अनस्टॉल हो गया। इसके बाद पबजी का दूसरे रूप में आए बीजीएमआई गेम को किशोरों और युवाओं ने डाउनलोड कर खेलना शुरू कर दिया। बीजीएमआई गेम में सभी खिलाड़ी पबजी के जैसे ही खेलते हैं और सारी कमांड भी वैसी ही है।



-टीकरी के किशोर की बिगड़ गई थी मानसिक हालत



मोबाइल में लंबे समय तक पबजी गेम खेलने से टीकरी के किशोर की पांच माह पहले मानसिक हालत बिगड़ गई थी, जिसे जिला अस्पताल से चिकित्सक ने मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। कई माह बाद भी किशोर की मानसिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें