फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्विस रोड से अधिकारियों ने जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
बड़ौत में बिनौली मार्ग ​​स्थित सर्विस रोड पर जेसीबी मशीन से अतिक्रण हटवाते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
- अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने विरोध किया, बृहस्पतिवार को भी चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिनौली मार्ग पर बुधवार को अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाया। जहां लोगों ने इसका विरोध भी जताया। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो दोबारा बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा।
सर्विस रोड का चौड़ीकरण कराने के लिए लंबे समय से लोग आंदोलन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि सर्विस रोड को 20 फीट चौड़ा किया जाए, जिससे आवागमन में सुविधा हो सके। इसको लेकर लोग बिनौली मार्ग पर धरना-प्रदर्शन, जाम आदि लगा चुके हैं। वहीं तहसील में भी कई बार धरना दे चुके हैं। एसडीएम के निर्देश पर पालिका, तहसील व लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क की पैमाइश कर निशानदेही की थी और अतिक्रमण करने वाले लोगों को निशानदेही तक खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। मगर कुछ लोगों ने निर्देशों का पालन नहीं करते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन

बुधवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीतीश कुमार, नायब तहसीलदार विजय वर्मा, नगर पालिका अवर अभियंता शिखा दूबे, लेखपाल शैलेश आदि ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन चलवाकर अतिक्रमण हटवाया। जहां अतिक्रमण हटाने का कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया मगर अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि खुद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बृहस्पतिवार को दोबारा से सख्ती के साथ हटाओ अभियान चलाया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए हर सूरत में सड़क से अतिक्रमण हटाना होगा।
विज्ञापन



वर्जन
- सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाया गया है। जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है उन्हें खुद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। - भावना सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें