फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वीरेंद्र के घर का चिराग बुझने के बाद भी नहीं जागे अफसर

विज्ञापन
खेकड़ा में रेलवे मार्ग पर गोवंश से बचकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गोवंश से बाइक टकराने पर सींग पेट में घुसने से वीरेंद्र के इकलौते बेटे की हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी वीरेंद्र के घर का चिराग बुझने के बाद भी अफसर नींद से नहीं जागे। बिजली मैकेनिक लक्की की मौत होने के बाद भी हाईवे और कस्बे में घूमने वाले गोवंश नहीं पकड़े गए, इससे दोबारा हादसा हो सकता है।
कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी वीरेंद्र का इकलौता बेटा लक्की बिजली मैकेनिक था जो मंगलवार रात सोनीपत से लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तहसील के समीप गोवंश नेशनल हाईवे पर आ गए। एक गोवंश से उसकी बाइक टकरा गई और पेट में गोवंश के सींग घुसने से लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लक्की की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों से गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इकलौते बेटे की मौत होने से वीरेंद्र के घर का चिराग भी बुझ गया और बृहस्पतिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। जिले में लक्की से पहले भी कई लोगों की जान गोवंशों के कारण हो चुकी है। गोवंशों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों ने आक्रोश भी जताया। इस मामले में एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि जल्द ही गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें