फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रूटों पर बसों की संख्या और फेरे हुए कम, बढ़ेगी यात्रियों की समस्या

Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। होली पर्व से तीन दिन पहले शामली, मेरठ व मुजफ्फरनगर मार्ग पर चार बसों के साथ फेरे भी बढ़ाए गए। मगर, रविवार को बसों को हटाने के साथ फेरे भी कम कर दिए गए हैं। इससे यात्रियों की समस्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती हैं और इसको देखते हुए ही परिवहन अधिकारियों ने मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर मार्ग पर चार बसों को बढ़ाया था। इसके अलावा बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं हो सके। इसके बाद भी होली पर यात्रियों की भीड़ के कारण बसों की संख्या कम पड़ गई।
इस कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। ट्रेनों व बसों में यात्रियों के पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इसके बावजूद रविवार को अधिकारियों ने बढ़ी बसों को हटाने के अलावा फेरे भी सीमित कर दिए। इससे यात्रियों की आवागमन में परेशानी बढ़ेगी। बसों की कमी से यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। क्योंकि इन रूटों पर पहले से ही बसों की संख्या कम है।
विज्ञापन

-
होली पर्व को लेकर रूटों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाए गए थे। अब यात्रियों की संख्या सामान्य हो गई। इस कारण बढ़ी बसों को हटाते हुए फेरे कम किए गए हैं। यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें