फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रक्षाबंधन पर्व पर प्रमुख मार्गों पर बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे, चालकों की छुट्टियां रद्द

Sat, 17 Aug 2024 02:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

भाई की कलाई पर राखी बांधने जाने वाली बहनों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही चालकों-परिचालकों की छुटि्टयां भी रद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग बहनों व आम यात्रियों को बेहतर सुविधा देगा। भाई की कलाई पर राखी बांधने जाने वाली बहनों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही चालकों-परिचालकों की छुटि्टयां भी रद कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रक्षाबंधन पर यात्रियों को परेशानी से बचाने तथा बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज ने योजना बना ली है। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की अधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने केे निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

सुबह से रात तक बसों का संचालन सही तरीके से हो और यात्रियों को भटकना नहीं पड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारी बसों की संचालन व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री पहले ही रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दे चुके हैं।

इन मार्गों पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
रक्षाबंधन के दिन बहनों सहित यात्रियों को सहूलियत देने केे लिए बसों के फेरे बढ़ाने के लिए मार्ग चिह्नित किए गए हैं। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर 10 व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 15 अतिरिक्त बसों के अलावा अन्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

रक्षाबंधन पर्व पर प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। महिलाओं को पूरे दिन निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। बसों के संचालन का विभागीय अधिकारी पूरे दिन निरीक्षण करेंगे। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें