फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विश्व शांति के लिए 12 घंटे णमोकार महामंत्र का जाप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

फोटो-10
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ 12 घंटे तक णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने विधि-विधान से किया। उन्होंने बताया कि णमोकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है और यह सर्वकल्याणकारी है। इस मंत्र के जाप से मन को शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। पंडित शास्त्री ने वर्तमान समय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना और आध्यात्मिक साधना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मंदिर के संयोजक पवन कुमार जैन, सतीश जैन, दीपक जैन, पंकज जैन और संदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें