संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने रेलवे की समस्याओं को लेकर मंगलवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की, उनके सामने कई समस्याओं को रखा।
दिल्ली में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मंगलवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्होंने कोरोना काल में बंद किए गए रेलवे हाल्टों पर फिर से ट्रेनों के रुकने की व्यवस्था करवाने, बागपत के ब्राह्मण पुट्टी में रेलवे हाल्ट बनवाने, मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाने, मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन परतापुर पर डीएफसी के तहत लॉजिस्टिक हब बनवाने की मांग की। कहा कि इन मांगों के पूरा होने पर लोगों को काफी लाभ होगा। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।