फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांसद और विधायक ने परिजनों को सांत्वना देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद निवासी पंकज धामा के परिवार को बुधवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विधायक योगेश धामा ने सांत्वना दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिल्ली इंद्रप्रस्थ मेट्रो के गार्ड पंकज धामा की आठ युवकों ने पिटाई कर हत्या कर दी थी। बुधवार को पंकज धामा की तेरहवीं हुई। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और भाजपा विधायक योगेश धामा ने मृतक पंकज धामा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पंकज धामा के पिता राजेंद्र धामा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि घटना रेलवे पुलिस के सिपाही मनोज कुमार के सामने हुई थी। राजेंद्र धामा ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, सुंदर धामा, रवींद्र धामा, बिट्टू धामा, नरेंद्र धामा और सनी धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें