फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम का मिजाज बदला, तेज हवा से टूटे पेड़, बूंदाबांदी से राहत मिली

Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में तेज हवा के दौरान बाइक की लाइट जलाकर जाता युवक व धूल के बीच जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बागपत। यहां रविवार की शाम को फिर से मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

यहां कई दिन से काफी गर्मी हो रही थी और लोग बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। शनिवार की शाम को भी तेज हवा चली थी, लेकिन बारिश नहीं हो सकी थी। रविवार की सुबह से मौसम खराब चल रहा था और देर शाम तेज हवा चलनी शुरू हो गई। 10 मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई।
हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं दाहा-बरनावा मार्ग पर देर रात तेज हवा चलने के एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे पलडी गांव निवासी बाइक सवार सौरभ घायल हो गया। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बाधित रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें