फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने साधू को गर्म सरिये से दागा  

Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
iron rods
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में किरठल गांव के जंगल में एक साधू को असामाजिक तत्वों ने गर्म सरियों से जगह-जगह दागकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात में ही जब गांव के किसान खेतों से आ रहे थे तो वह बेहोश हालत में पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

सुबेराम पुत्र कबूल किरठल गांव का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार बाहर रहता है। वह अकेला ही गांव में रहता है। कुछ दिनों पूर्व वह साधू बन गया था और गांव के बाहर एक कुटिया में रहता था। सोमवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे गर्म सरियों से दाग-दाग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। जब गांव के लोग अपने खेतों से घर आ रहे थे तो उन्हें वह गंभीर हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी बड़ौत भर्ती कराया और रमाला पुलिस को इसकी सूचना दी। बड़ौत सीएचसी से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। सूचना पर दिल्ली में रह रहे भाई व अन्य परिजन मंगलवार को रमाला थाना पहुंचे तो उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें