फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा के किसानों ने तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करते बदरखा के ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के बदरखा गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के स्टेनो को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि हरियाणा के लोगों ने उनकी करीब 50 एकड़ फसल को स्प्रे करके नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील पहुंचे बदरखा के किसानों ने बताया कि उनके खेत बदरखा खादर में हैं, जिनमें उन्होंने मटर और गेहूूं की फसल बो रखी है। किसानों ने बताया कि राकसैड़ा जिला पानीपत हरियाणा के लोगों ने हानिकारक कीटनाशक का स्प्रे कर उनकी करीब 50 एकड़ फसल नष्ट कर दी है। उन्होंने कई बार गांव के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया। किसानों ने बताया कि उनकी फसल पर जबरन कब्जा करने की नीयत से आरोपियों ने फायरिंग भी की। इसकी रिपोर्ट उन्होंने थाना छपरौली पर लिखवाई, लेकिन आज तक उनके खिलाफ काई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में जोगिंद्र, महेंद्र, सतबीर, चंद्रपाल, शौकत, यशपाल, संजू, हरेंद्र, जुम्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें