फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिंडन नदी में गनौली के लापता डेयरी संचालक को तलाश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। गाजियाबाद जिले के गनौली गांव से लापता डेयरी संचालक ओमकार सिंह की तलाश मंगलवार को पुरा महादेव मंदिर के पास हिंडन नदी में की गई। देर शाम तक चले इस अभियान में उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस बुधवार को दोबारा तलाश शुरू करेगी।
विज्ञापन


ओमकार सिंह 30 मई की सुबह अपनी बाइक से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। लोनी के खड़खड़ी अंडरपास के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उन्हें एक कार में डालकर अपहरण कर ले गए। गाजियाबाद पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बदमाश डेयरी संचालक को टटीरी, डौला से पुरा महादेव मार्ग पर लेकर गए थे। अपहरण की जानकारी मिलने के बाद से गाजियाबाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। डेयरी संचालक को हिंडन नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही थी। इसी आशंका के चलते गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को हिंडन नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर शाम तक चले इस अभियान में ओमकार सिंह का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने यहां डेयरी संचालक को तलाश किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की जांच गाजियाबाद पुलिस ही कर रही है। बुधवार को लापता डेयरी संचालक की तलाश फिर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें