फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेनतीजा रही दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, छपरौली। यूपी हरियाणा सीमा विवाद को निपटाने के लिए पानीपत के खोजकीपुर में मंगलवार को हुई दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक बेनतीजा रही, जो कई घंटे चली। विवाद का समाधान कराने के लिए दो दिन बाद फिर से बैठक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई से पहले यूपी और हरियाणा विवाद को लेकर नांगल और पानीपत के खोजकीपुर गांव के किसान फिर से आमने सामने आ गए है। इसको लेकर दोनों गांवों के किसान फसल पर अपना दावा कर रहे हैं, जिनके बीच तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। फसल कटाई को लेकर किसानोंं की समस्या का समाधान निकालने के लिए पानीपत के खोजकीपुर में मंगलवार को दोनों राज्यों के किसानों की बैठक हुई, जिसमें बागपत से एडीएम पंकज कुमार, एसडीएम मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। कई घंटे चली बैठक में अफसरों ने यमुना खादर का नक्शा समेत अन्य दस्तावेज देखे। बैठक में विवादित जमीन पर दो दिन तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इसके दो दिन बाद फिर से बैठक में समाधान निकालने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें