फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक सबसे अधिक 342 संक्रमित, स्वास्थ्य कर्मी व 25 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
बड़ौत में सील की गई गली - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य कर्मचारी और स्यादवाद के 25 छात्रों सहित रविवार को 342 संक्रमित मिले हैं। इनके अतिरिक्त बड़ौत कोतवाली प्रभारी, रमाला तथा बालैनी थाने में तैनात पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। जिले में 1025 संक्रमित हो चुके है, जिनमें से 873 मामले सक्रिय हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। सोमवार को संक्रमितों के परिजनों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बागपत सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी, स्यादवाद इंस्टीट्यूट के 25 छात्र, दो युवक पुराना कस्बा बागपत, सूजरा, पुलिस लाइन, गांधी, गौसपुर, बसौद, लुहरा, पाबला, निरौजपुर, कोर्ट परिसर, कोर्ट रोड गली नंबर छह, चौहनान एन्क्लेव, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, निबाली, अर्जुनपुरम, शुगर मिल कॉलोनी, महिला थाना में तैनात पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। बड़ौत में 32 संक्रमित मिले हैं। इनमें बड़ौत कोतवाली प्रभारी, रमाला थाना, बुढ़पुर में एक व नगर में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अतिरिक्त डौला में एक महिला, फतेहपुर में दो, तिलपनी में एक, सराय में नौ लोग, पिलाना, ढिकौली, मुकारी, बालैनी थाने में एक पुलिसकर्मी, मेवला, मुकारी, गौसपुर, बिलौचपुरा में संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया। सोमवार को संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
अकेले खेकड़ा में ही 84 संक्रमित
रविवार को खेकड़ा में 84 संक्रमित मिले है। रविवार को खेकड़ा नगर के अलावा बंदपुर, गौना, सैदपुर, खैला, रटौल, सरफाबाद, नगर के बिजलीघर, कैनरा बैंक शाखा के कर्मचारी, फिरोजपुर, सांकरौद, तीन तहसील कर्मचारी, हरचंदपुर, खट्टा प्रहलादपुर में केनरा बैंक शाखा कर्मचारी, सीओ आफिस खेकड़ा, बसी, बड़ागांव, फिराजपुर में संक्रमित मिले है। सीएचसी अधीक्षक डॉ ताहिर ने लोगों को संक्रमण से बचाव क लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।

बड़ौत में सील की गई गली को सैनिटाइजर करता कर्मचारी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें