यूपी के बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर बावली, मलकपुर, जौहड़ी, गुराना, ढ़िकाना, जौनमाना, रूस्तमपुर, वाजिदपुर, बड़ौली सहित जनपद के अलग-अलग गांवों से बहुत से युवा टोलियों के रूप में सुबह-शाम सेना में भर्ती की तैयारियों में लगे रहते हैं।
बड़ौत के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। जहां वर्तमान में सैकड़ो युवा सरहद पर तैनात होकर देश की हिफाजत कर रहे हैं, वहीं बहुत से युवा सेना में जाने का सपना संजो दिन-रात पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
देश की रक्षा के लिए दे देगें प्राण की आहुति
सेना के जवान बदरखा गांव निवासी परमजीत सिंह का कहना है कि देश की आन, बान और शान को लेकर प्राणों का बलिदान करने से भी पीछे नहीं हटेगें।
बड़ौत के रहने वाले सेना के जवान शुभम तोमर का कहना है कि बचपन से ही सेना ज्वाइन करने का सपना था, इसलिए आर्मी चुनी। मुझे खुद पर गौरव है कि मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला।
मलकपुर गांव निवासी सोनी तोमर व हर्षित तोमर भी सेना में हैं। दोनों का कहना है कि हमे अपने देश व सेना पर गर्व है। जनता भी सेना का सम्मान करती है। इसलिए पुलिस व अन्य नौकरियों में जाने की बजाएं सेना में जाना चुना।
विज्ञापन
सेना मेें जाने के लिए सुबह-शाम पसीना बहा रहे सैकड़ो युवा
जनपद से सेना में इस समय लगभग 10 हजार से अधिक लोग है। जबकि सैकड़ो युवा इस समय भी सेना में जाने के लिए सुबह-शाम सड़कों के किनारे दौड़ लगाते हुए देखे जा सकते हैं। खेल मैदान में भी पसीना बहाकर युवा खुद को सेना में जाने के लिए तैयार कर रहे हैं।
वार्मअप, पुशअप, लंबी कूद, बीम कर रहे अभ्यास
जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर बावली, मलकपुर, जौहड़ी, गुराना, ढ़िकाना, जौनमाना, रूस्तमपुर, वाजिदपुर, बड़ौली सहित जनपद के अलग-अलग गांवों से बहुत से युवा टोलियों के रूप में सुबह-शाम सेना में भर्ती की तैयारियों में लगे रहते है। कोच उपेन्द्र तोमर ने बताया कि सर्दी हो या गर्मी, सभी युवा कई घंटे तक सड़कों पर कई किमी की दौड़ लगाने के साथ ही वार्म अप, पुश अप, लंबी कूद, बीम निकालने और दौड़ने का अभ्यास कर रहे है।