रमाला। किरठल गांव में कुत्ते को शराब पिलाने वाले जितेंद्र उर्फ बल्लम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कुत्ते को बोतल से शराब पिलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने एक्स पर शिकायत करते हुए शराब पिलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कुत्ते को शराब पिलाने वाले जितेंद्र को सोमवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वीडियो चार जनवरी की रात की है। उस समय दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, तभी दोस्तों के उकसाने पर कुत्ते को पकड़कर शराब पिला दी। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि आरोपी जितेंद्र को जेल भेज दिया गया है। संवाद