फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। कासिमपुर खेड़ी गांव में 13 जुलाई को हुई विजय उर्फ गुड्डू की हत्या में पुलिस 19 दिन बाद भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

बराल श्मशान घाट के समीप बीती 13 जुलाई को जंगल में गुड्डू उर्फ विजय पुत्र भूपेंद्र निवासी कासिमपुर खेड़ी का शव पड़ा मिला था। उसेचादर से फांसी लगाई गई थी। उसकी मां सुषमा ने गांव के ही कैलिस व जॉनी पुत्रगण महेंद्र व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके एक सप्ताह बाद पुलिस ने कैलिस को बासौली नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी जॉनी अभी फरार है। पीड़ित परिजन एसपी से गुहार लगा चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें