फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी गांव के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस पकड से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को जेल भिजवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव बसी के दोहरे हत्याकांड में पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों समेत किसी भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि एक आरोपी की पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तारी दर्शाई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बसी गांव में बीती 31 जनवरी की दोपहर किसान सतसिंह (80) और उसके पोते मनदीप (24) की ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर मिल में जाते समय गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के पंद्रह से अधिक खोखे बरामद किए थे। मृतक सतसिंह की पुत्रवधू सरिता देेवी ने कोतवाली में गांव के ही बदमाश कपिल बसी तथा पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोहरे हत्याकांड को पचास घंटे से अधिक समय बीत चुका है। इसके बावजूद मुख्यारोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि मंगलवार देर शाम पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर उससे तमंचा, तीन कारतूस बरामद कर बुधवार को चालान कर दिया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि घटना के सभी मुख्यारोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें