फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा

विज्ञापन
बालैनी क्षेत्र के मवीखुर्द गांव के सूरज मुनि महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि देते जगतगुरू स्वा? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। मवी खुर्द गांव के अष्ट धाम भूमिया खेड़ा मंदिर के महाराज को जगत गुर स्वामी ने रविवार को महा मंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम में बागपत विधायक सहित क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मवी खुर्द गांव में उज्ज्वल खाप का प्रसिद्ध अष्ट धाम भूमिया खेड़ा मंदिर है। मंदिर के महाराज सूरज मुनि को रविवार को महा मंडलेश्वर की उपाधि के नवाजा गया। कार्यक्रम में पहुंचे जगत गुरु स्वामी कृष्ण स्वरूप नंद महाराज ने महाराज सूरज मुनि को महा मंडलेश्वर पट्टा भेंट कर पद की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक योगेश धामा ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए सम्मान की बात है कि महाराज को इस उपाधि से अलंकृत किया। इसमें भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। इसमें रालोद के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल, ग्राम प्रधान के पति उपेंद्र फौजी, जिला पंचायत सदस्य धनपाल उज्ज्वल, जगवीर प्रधान, लक्की चौधरी, रविंद्र प्रधान, सुधीर उज्ज्वल, सत्यवीर प्रधान, धर्मपाल प्रधान, कालेराम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें