फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंच पर नेताओं के हाथ मिले, सामने बैठे कार्यकर्ताओं के दिल नहीं

विज्ञापन
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर मंच से रालोद व भाजपा सांसदों और विधायकों के हाथ मिलवाते  रेल मंत्री अश्वि
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खड़े होकर मंच पर भाजपा व रालोद के सभी नेताओं के हाथ मिलवाए
विज्ञापन

- भाजपा नेताओं के बोलते समय रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे तो रालोद नेताओं के बोलने पर भाजपा कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली से शामली तक सोमवार को दो नई ट्रेनों को शुरू कराने के लिए रखे गए कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंच पर भले ही भाजपा व रालोद नेताओं के हाथ मिलवा दिए मगर सामने बैठे कार्यकर्ताओं के दिल नहीं मिले। मंच पर जब भाजपा नेता बोलने के लिए खड़े होते तो रालोद कार्यकर्ता अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगते और जब रालोद नेता बोलते तो भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं के पक्ष में नारे लगाते।
ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम पांच दिन पहले तय हो गया था। इसके लिए पहले केवल रालोद नेता लगे हुए थे और भाजपा नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से दूर थे। रविवार को अचानक भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में लोगों से पहुंचने की अपील करने लगे। बताया गया कि रेल मंत्री ने पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को भी कार्यक्रम में जरूर आने के लिए न्यौता दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम में भाजपा व रालोद कार्यकर्ता काफी संख्या में पहुंचे। जब पूर्व सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह संबोधन के लिए खड़े हुए तो रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह अमर रहे, चौधरी जयंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह नारेबाजी काफी देर तक होती रही तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. सत्यपाल सिंह के पक्ष में नारे लगाए। इससे दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलग-अलग नारे गूंज उठे। इसके बाद जब चौधरी जयंत सिंह और डॉ. राजकुमार सांगवान बोलने के लिए उठे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. सत्यपाल सिंह जिंदाबाद के नारे लगा दिए। यह देख रालोद कार्यकर्ता भी जयंत के पक्ष में नारे लगाने लगे। इससे वहां पर माहौल गरमा गया।
इस स्थिति को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जब संबोधन करने के लिए आए तो उन्होंने सबसे पहले मंच पर चौधरी जयंत सिंह, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, एमएलसी मोहित बेनीवाल समेत अन्य नेताओं को आगे बुलवाया और उनके हाथ मिलवाकर ऊपर उठवाए। तब सभी से भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगवाए गए।
विज्ञापन

स्थिति को रेल मंत्री भी भांप गए थे। उन्होंने मंच पर भले ही नेताओं के हाथ मिलवा दिए मगर नीचे बैठे कार्यकर्ताओं के दिल नहीं मिल सके। (संवाद)

बड़ौत रेलवे स्टेशन पर मंच से रालोद व भाजपा सांसदों और विधायकों के हाथ मिलवाते  रेल मंत्री अश्वि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें