फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वकीलों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, वादकारी वापस लौटे
विज्ञापन

-केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कल्क्ट्रेट प्रभारी में सौंपा
फोटो दस और दस ए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। कचहरी से जुलूस निकालते हुए वकील कलक्ट्रेट में पहुंचे और वहां प्रदर्शन करने के बाद कलक्ट्रेट प्रभारी ज्योति शर्मा को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे कचहरी परिसर में न्यायिक कार्यों के लिए आए वादकारियों को वापस लौटना पड़ा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि नागपुर में कम आबादी होने के बाद भी बेंच दे दी गई है। वेस्ट यूपी की आबादी दोगुनी है और इसके बाद भी हाईकोर्ट बेंच नहीं दी जा रही। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच मिलने से वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए ही कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महामंत्री कल्याण सिंह, हर्ष शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, सतीश त्यागी, विजयश्री, महेश रंगा, नितेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन बागपत के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र यादव, महामंत्री सुमित शर्मा, चरणसिंह खोखर, वैभव शर्मा, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें