बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कालेज के महावीर हॉल में शनिवार को भाजपा की लोक कल्याणकारी बजट 2021-2022 को लेकर विचार गोष्ठी की गई। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष विभाग खाद्य एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिहं सैनी ने कहा कि वित्तमंत्री ने अपने बजट में हर क्षेत्र व हर वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने योजनाबद्ध तरीके से बजट के जरिए हर वर्ग व हर क्षेत्र को लाभ पहुंचाने की रूपरेखा प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत अब तक आठ करोड़ परिवारों को रसोई गैस का सिलेंडर मुक्त मिला है। बजट से प्रवासी मजदूरों के लिए शुरू एक देश एक राशन योजना को और शुलभ बनाया जाएगा। महिलाओं को शिफ्ट में काम करने तथा उन्हें सुरक्षित माहौल में काम करने की व्यवस्था का प्रावधान भी सरकार ने किया है। किसानों की आय दोगुनी हो, उनकी उपज का सही मूल्य मिले, फसल बेचने में कठिनाई ना हो, किसानों की मेहनत और आढ़तियों तथा बिचौलियों की भेंट ना चढ़े, उन्हें बिना रुकावट के सस्ते ऋण मिले। इसको लेकर सरकार लगातार सुधारवादी कदम उठा रही है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को सालाना छह हजार की सम्मान राशि देने का ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिचायक है। इस अवसर पर जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने भी विचार रखे।
गलत कार्यों की भुगतनी होगी सजा
बड़ौत। प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मीडिया से वार्ता में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। जो गलत काम करेगा, उसे सजा तो भुगतनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नाहिद हसन दो नंबर की गाड़ियों में घूमते थे। कानून अपना काम कर रहा है। किसानों का आंदोलन जल्द खत्म होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी अजय लल्लू के बयान पर कहा कि हम जनेऊ भी धारण करते हैं, उनके मंदिर जाने से हमें कोई आपत्ति नहीं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष सूरजपाल ंसिह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिहं ने व संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनानें में पूर्व विधायक सहाब सिहं, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, प्राचार्य डा वीरेन्द्र सिंह, चैयरमैन संजीव खौखर, रामपाल नेहरा, कृष्षपाल चैयरमैन, वेदपाल उपाध्याय, राकैश जैन, अनिल चौहान, अनिता खोखर, कुलदीप भारद्वाज, अनिल तोमर, एडवोकेट विजय, श्री वर्मा, कौशल त्यागी, सरिता चौधरी, विनोद बाल्मीकि, जिला मंत्री दीपक भारती, अंजू कश्यप, ममता गुप्ता, कवरपाल गुर्जर, अनिल चौहान, डा नीरज कौशिक, अमित जैन, आत्माराम मौर्य, गौरव शर्मा भान,ू सचिन जैन, राजीव तोमर, राजेश चौहान, गौरव शर्मा, नितितन, प्रभात तोमर, सतेन्द्र सूद, अश्विन त्यागी, सतेन्द्र, अजय शर्मा, अरविंद, अश्विन प्रभाकर, कपिल, प्रमोद बावली, मनोज कटारिया, बालेन्दर तोमर, आशीष मास्टर , श्रीओम कश्यप, मास्टर सत्येंद्र तोमर, प्रमोद खोखर, चन्द्रवीर तोमर, दीपेश तोमर, अनिल कश्यप, सचिन जैन, विक्रम राणा शामिल रहे।