फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मानस्तंभ से आदिनाथ भगवान की मूर्तियों अाैर शिखर को उतारा

Tue, 01 Apr 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में मानस्तंभ से भगवान आदिनाथ की प्रतिमा उतारते समाज के लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बड़ौत। मानस्तंभ पर मचान टूटने से जहां निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हुआ था, वहां से सोमवार को भगवान आदिनाथ की तीनों मूर्तियों और शिखर को उतारा लिया गया। इन मूर्तियों को अतिथि भवन में रखा गया, जबकि खंडित मूर्ति को पहले ही उतार लिया गया था। बताया गया कि मानस्तंभ पर लगे पत्थर को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

मानस्तंभ में भगवान आदिनाथ निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान लकड़ी का मचान टूट गया था। इसमें दस लोगों की मौत हुई थी और 70 से अधिक घायल हो गए थे। हादसे के दौरान मानस्तंभ पर लगी भगवान आदिनाथ की चार मूर्तियों में से एक खंडित हो गई थी। इसे करीब एक माह पूर्व उतार लिया गया था। इसकी जगह पर श्रीयंत्र की स्थापना की गई थी।
नई मूर्ति स्थापित करने के लिए दोबारा से मानस्तंभ पर लोहे की मचान बनाई गई है। इसके बनाने की प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी। वहीं दिगंबर जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के मंत्री डीके जैन ने बताया कि मानस्तंभ से तीन मूर्तियों और शिखर को उतारकर अतिथि भवन में विराजमान किया गया। अब मानस्तंभ पर लगे पत्थर को हटाया जाएगा। इसके बाद स्तंभ की स्थिति को देखकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें