फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी फिर झुलसाने लगी, लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए, जिससे हल्की राहत की उम्मीद जगी। हालांकि, जल्द ही धूप दोबारा निकल आई और दोपहर होते-होते गर्मी और बढ़ गई। इसका सीधा असर बाजारों पर दिखा। दोपहर में लोगों की आवाजाही कम रही। तेज धूप और लू ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, कुल मिलाकर गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। लोगों को सावधानी बरतने और सीधे धूप के संपर्क से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें