फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धूप और उमस ने छुड़ाया पसीना, पंखें में भी नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का दिन भर रहा बुरा हाल
विज्ञापन

फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। धूप और उमस के कारण दिन भर लोगों का पसीना बहता रहा। गर्मी अधिक होने के कारण पंखों में भी राहत नहीं मिली। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण उमस बढ़ने से लोगों की हालत खराब हो रही है। शनिवार को दिन भर धूप खिली रही। गर्मी और उमस के कारण पंखों में भी पसीना नहीं सूखा। यहां रविवार को भी गर्मी का सितम बरकरार रहने और तापमान 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिकित्सक भी लोगों को गर्मी में खाने-पीने की चीजों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ़ दीपक कुमार ने लोगों को कटे-फटे फल और जंक फूड का सेवन न करने की सलाह दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें