फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक के प्रधान भी विरोध में उतरे, नया संगठन बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- 13 तक धरना समाप्त नहीं करने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत ब्लॉक के प्रधान भी राट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन से अलग हो गए और बागपत ब्लॉक के प्रधानों ने शुक्रवार को नया संगठन बना लिया। प्रधानों ने नया संगठन बनाने के बाद बैठक करके सचिवों को 13 सितंबर तक धरना समाप्त करने की चेतावनी दी और ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ धरना देने की बात कही है। बैठक में सर्वसम्मति से सुल्तानपुर हटाना के ग्राम प्रधान सचिन दांगी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
अहैड़ा में ग्राम प्रधान चौधरी हरकरण के आवास पर बागपत ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय ग्राम पंचायत संगठन का विरोध किया गया। बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि 31 अगस्त से डीपीआओ के खिलाफ ग्राम सचिव व सफाईकर्मी विकास भवन में धरना दे रहे हैं। धरने के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए है। गांवों में गंदगी के अंबार लगे है। गंदगी के कारण गांवों में डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारी होने की आशंका है। शुक्रवार को बागपत ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने अपना अलग संगठन बनाया। उनका कहना था कि अन्य ब्लॉक में संगठन बनाकर सचिवों के धरने के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने 13 सितंबर तक धरना समाप्त न करने पर सचिवों व सफाई कर्मियों के खिलाफ डीएम को ज्ञापन व धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बागपत ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने अलग संगठन बनाकर सचिन दांगी को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। राजीव कुमार को उपाध्यक्ष, प्रवीन को सचिव, सोहनवीर शर्मा को कोषाध्यक्ष, दीपक को महासचिव चुना गया। बैठक में सनी चौधरी, राजीव कुमार, देवप्रिय, फकीरा, हसरत चौहान, इंद्रपाल सिंह, प्रवीन कुमार, संजीव कुमार, दीपक शर्मा सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें