फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के बड़ौत मार्ग स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में कराई गई खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के बड़ौत रोड स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को खो-खो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें ग्रीन हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को 18 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित चौहान ने फीता काटकर किया। पहला मैच रेड हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया, जिसमें येलो हाउस ने रेड हाउस को 17-8 से हराया। दूसरा मैच ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच हुआ, जिसमें ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 18-14 अंक से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला ग्रीन हाउस और येलो हाउस की टीमों के बीच हुआ। ग्रीन हाउस की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 33 अंक बनाए। वहीं, येलो हाउस की टीम केवल 15 अंक ही बना सकी। इस तरह ग्रीन हाउस ने 18 अंकों के अंतर से निर्णायक जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिधि चौधरी, तनवी पांचाल, साक्षी और छवि सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें