फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में नहाकर न आने वालों को हिंदू नहीं मानेगी सरकार : टिकैत

Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
दोघट में पत्रकार वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। संवाद
विज्ञापन
दाहा(बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि महाकुंभ में नहाकर आए सभी श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया पर प्रमाण के रूप में फोटो डालना चाहिए। ऐसा नहीं किया तो सरकार इन्हें हिंदू नहीं मानेगी। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, जवान को बजट से कोई लाभ नहीं है। बिजली, पानी मुफ्त मिले और खाद के दाम कम होने के साथ ही फसलों के वाजिद दाम मिले तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वह रविवार को दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई महाकुंभ नहीं जाता है तो वह नलकूप के पानी में जरूर नहा लें। क्योंकि किसान के लिए उनका नलकूप भी महाकुंभ के जल से कम नहीं है। कहा कि सरकार ने गरीब बहनों का 500 रुपये के सिलिंडर का सपना पूरा नहीं किया।
राइट टू एजुकेशन और राइट टू हेल्थ पर सरकार को काम करना चाहिए। कहा कि इस सरकार में किसान, मजदूर, सेना का जवान बेहला है। सेना के जवान और पुलिस कांस्टेबल का वेतन शिक्षक के बरामद होना चाहिए। टीचर के बराबर करने की मांग।
विज्ञापन

लाउड स्पीकर उतरवाकर रार बढ़ाना चाहती हैं सरकार
राकेश टिकैत ने कहा कि जितनी रार होती है, सरकार को उतने ही ज्यादा वोट मिलेंगे। इसलिए ही वह लाउड स्पीकर उतरवाकर रार बढ़ाना चाहते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, रामकुमार, मनोज पंवार, धीरसिंह, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें