फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टटीरी के पास काॅलोनी, दिल्ली रोड पर औद्योगिक क्षेत्र होगा विकसित

Mon, 24 Feb 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
महायोजना 2031 का नक्शा - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 लागू होने से अब यहां विकास का पहिया घूमने की उम्मीद हो गई है। मेरठ रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी में इकॉनमिक कॉरिडोर के के पास आवासीय काॅलोनी विकसित करने की तैयारी हो रही है तो दिल्ली रोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। बड़ौत रोड पर सबसे ज्यादा व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 का भले ही जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार हो गया, मगर वह ढाई साल तक बदलाव के भंवर में फंसी रही। वह कभी आयुक्त के यहां से बदलाव के लिए वापस आ गई तो कभी शासन तक पहुंचने के बाद बदलाव के लिए वापस भेजी गई। अब महायोजना पर मुहर भी लग गई और उसे लागू भी कर दिया गया।
विज्ञापन

इसका नया नक्शा भी इस सप्ताह में सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस तरह भूमि के इस्तेमाल की स्थिति साफ होगी। अब ऐसी कोई संदेह की स्थिति नहीं रहेगी कि जिस जमीन को औद्योगिक इस्तेमाल के लिए तय किया गया था, वह बदल सकती है। इस तरह ही आवासीय व अन्य के इस्तेमाल के लिए तय जमीन को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है।
n कॉरिडोर के पास आवासीय काॅलोनी के लिए देखी जा रही जमीन : मेरठ रोड पर इकॉनमिक कॉरिडोर के पास विकास प्राधिकरण अपनी आवासीय कालोनी विकसित करने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि बागपत में अभी तक विकास प्राधिकरण का कोई प्रोजेक्ट नहीं आया है।
विज्ञापन

इसके लिए ही वहां जमीन देखी जा रही है और वहां मौके पर जाकर भी अधिकारी जमीन का निरीक्षण कर चुके हैं। यह माना जा रहा है कि जमीन चिह्नित करने की कार्रवाई लगभग हो चुकी हैं और उसका प्रस्ताव तैयार करके अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें