फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत की नायब तहसीलदार रूबी यादव को शासन ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत तहसील की नायब तहसीलदार रूबी यादव को शासन से निलंबित कर दिया गया है। झांसी में तैनाती के दौरान कार्य के लिए रुपये लेने के आरोप में जांच के बाद यह कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही हैं। हालांकि इस मामले में अभी अपर आयुक्त स्तर से जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रूबी यादव पांच महीने पहले ही तबादला होकर यहां आई थीं। बागपत तहसील से नायब तहसीलदार का पद खाली होने के कारण रूबी यादव को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अब शासन से उनको निलंबित करने के आदेश जारी किए गए तो डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमल कराया। उनको निलंबन के दौरान आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि झांसी में तैनाती के दौरान नायब तहसीलदार के परिचित के पेटीएम में रुपये लिए गए थे। इसमें आरोप लगने के बाद वहां जांच कराई जा रही थी और जांच रिपोर्ट शासन में जाने के बाद उनको निलंबित कर दिया गया।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस मामले में नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया है, वह यहां का मामला नहीं है। उनका झांसी में तैनाती के दौरान का कोई पुराना मामला चल रहा था, उसमें उनको शासन से निलंबित किया गया है। वह मामला क्या है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें