फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के उत्थान और शिक्षकों के हितों में कार्य कर रही सरकार : श्रीचंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज में शिक्षक एमएलसी का किया गया अभिनंदन
विज्ञापन


फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज में सोमवार को अभिनंदन समारोह हुआ, जिसमें शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के उत्थान, शिक्षकों के हितों मेें कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। एमएलसी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रयत्नशील है। भाजपा सरकार शिक्षा के उत्थान और शिक्षकों के हितों के लिए कार्य कर रही है। शिक्षकों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा, शिक्षक भर्ती में पारदर्शिता, एडिड स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करना, शिक्षकों के ऑनलाइन तबादला परिक्रिया और जीएसटी फ्री कर सभी को लाभ दिया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह सतवई, अश्वनी तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ राजीव तोमर, प्रबंधक निर्भय सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें