फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एसीएमओ रहीं डॉ. दीपा के खिलाफ शासन ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम अस्मिता लाल ने 6 सितंबर को डॉ. दीपा सिंह के खिलाफ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजा था निलंबन के लिए पत्र
विज्ञापन

- नोडल अधिकारी रहते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटरों में अनियमितता कराकर लिंग परीक्षण को बढ़ावा देने समेत अन्य आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां एसीएमओ रहीं डॉ. दीपा सिंह के खिलाफ शासन ने जांच शुरू करा दी। वर्तमान में रामपुर जिले की सीएमओ डॉ. दीपा पर यहां अल्ट्रासाउंड सेंटरों में अनियमितता कराकर लिंग परीक्षण को बढ़ावा देने समेत अन्य कई आरोप लगाए गए थे। इनके निलंबन व उच्च स्तरीय जांच के लिए 6 सितंबर को डीएम अस्मिता लाल ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजा तो अब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए।
डीएम अस्मिता लाल को अगस्त महीने में अल्ट्रासाउंड सेंटरों में अनियमितता की शिकायत मिली। डीएम ने बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के एसडीएम के साथ सीएचसी अधीक्षकों को भेजकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा लगवाया। कई नर्सिंग होम में फिक्स मशीन की जगह पोर्टेबल मिलीं जबकि दोनों जगह रजिस्ट्रेशन फिक्स मशीन का था।
विज्ञापन

इनके अलावा अमीनगर सराय और बड़ौत में दो अल्ट्रसाउंड सेंटरों पर टेक्नीशियन ही अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। इन अनियमितताओं के मिलने पर डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच सीएमओ डॉ. तीरथलाल को सौंपी। सीएमओ ने 99 पेज की रिपोर्ट में कहा कि डेढ़ साल से पीसीपीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. दीपा सिंह होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की उनकी जिम्मेदारी बनती है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस तरह डॉ. दीपा सिंह यहां भ्रूण लिंग परीक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही अपने दायित्वों का सही से निर्धारण नहीं कर रही थीं। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 6 सितंबर को डॉ. दीपा सिंह के निलंबन, उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजा था।
इस पत्र को भेजने के दो दिन बाद 8 सितंबर को शासन ने डॉ. दीपा सिंह को रामपुर की सीएमओ बना दिया था। अब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने डॉ. दीपा के खिलाफ जांच के आदेश दिए। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर मैसेज करके दी है।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अनियमितताएं मिलने पर एसीएमओ रहीं डॉ. दीपा सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें अब शासन स्तर से कार्रवाई होनी है और उसके तहत ही जांच शुरू कराई गई। - अस्मिता लाल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें