फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई ना होने पर युवती ने खाया जहर, गंभीर, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कार्रवाई न होने पर युवती ने खाया जहर
विज्ञापन

समुदाय के युवकों ने घर में घुसकर दिया था घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक को धर दबोचा तथा पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची, तो पुलिस ने मामूली धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया तथा आरोपी को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने सोमवार देर शाम पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, गाव में तनाव की स्थिति है।
क्षेत्र के एक गांव में समुदाय विशेष के तीन समुदाय युवकों ने दोपहर घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि रमाला थाना प्रभारी ने पीड़ित को धमका तहरीर बदलने का दबाव बनाया। युवती नहीं मानी तो मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया। आरोपियों ने गांव में युवती के घर पहुंचकर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी। इससे दहशतजदा युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बडौत निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी रमाला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, थाना प्रभारी उदय कामा ने आरोपों को निराधार बताया। वहीं, सीओ युवराज ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें