बागपत। प्रदेश के राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए आम बजट पेश किया है। बजट से महिलाओं, किसानों व युवाओं को लाभ होगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
वह शहर के चमरावल रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आम बजट पेश किया गया है। किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग के लोगों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। सड़क, बिजली, पेयजल और नगरीय विकास को अधिक बजट दिया है ताकि यहां का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बजट से होने वाला लाभ लोगों को उनके बीच पहुंचकर बताने के लिए कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, डॉ. विनय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अनिता खोखर, अश्वनी त्यागी, कंवरपाल गुर्जर, पवन शर्मा, डॉ. शराफत अली आदि मौजूद रहे।