फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग-नागिन को मारने की जांच करने पहुंचे वन कर्मचारियों को घेरा

विज्ञापन
छपरौली के बदरखा गांव में नाग-नागिन के जोड़े को मारता व्यक्ति - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बदरखा गांव में नाग-नागिन के जोड़े को मारे जाने की सूचना पर जांच करने पहुंचे वन कर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। आरोप है कि भीड़ के जाने के बाद कुछ लोगों ने धारदार हथियार के बल पर वन कर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश भी की। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ छपरौली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बदरखा गांव में दो दिन पूर्व धामन प्रजाति के दुर्लभ नाग-नागिन के जोड़े को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व भाल्ले से मार डाला और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की भनक वन विभाग को लगी तो बृहस्पतिवार को कुछ वन कर्मी गांव में जांच करने के लिए पहुंचे। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों और वनकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि ग्रामीणों के जाने के बाद विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने वन कर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय, मनोज व विकास और पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। टीम ने जमीन में दफनाए गए नाग-नागिन के जोड़े को निकाला और उनका पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में वन दरोगा रविकांत चौधरी ने चार लोगों इकबाल, फिरोज, इनाम व सत्य कुमार के खिलाफ छपरौली थाने पर वन्य जीव संरक्षण के तहत मामला दर्ज कराया।
दुर्लभ प्रजाति के सांप
बड़ौत। वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि धामन प्रजाति के सांप कोबरा प्रजाति मेें शामिल है। इन्हें अनुसूचित-2 की वन्य जीव की श्रेणी में रखा गया है। अनुसूचित-2 के वन्य जीवों को दफनाने की बजाए जलाया जाता है। उन्होंने बताया कि इन सांपों के अंगों को टाई बनाने के अलावा तंत्र-मंत्र में भी इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें