फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाना गांव में गाली देने पर युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के सिलाना गांव में गाली देने के विवाद में युवक को गोली मार दी। घायल को परिजन बड़ौत के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, वहां से उसे मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन

सिलाना गांव निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सागर (17) खेत से घर की ओर लौट रहा था, तभी गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़कर गोली मार दी और भाग गए। युवकों के बीच गाली देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। घायल को नर्सिंग होम भिजवाया, वहां से उसे हायर सेंटर भेजा। पुलिस ने विपिन व सूरज पुत्र इंद्रपाल एवं मोनू पुत्र इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें