बागपत। खाद्य सुरक्षा टीम ने बुधवार को लूंब गांव में मावा भट्ठी से 45 किलो रिफाइंड जब्त किया तो पांची गांव में 120 किलो मिल्क पाउडर और छपरौली में मिठाई की दुकान से 23 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि बड़ौत में छपरौली में अंकुर स्वीट्स से बर्फी का नमूना लिया और वहां बिक्री के लिए रखी 23 किलो खराब मिठाई को नष्ट कराया। दुकान संचालक को साफ सफाई करने के लिए नोटिस दिया। इसके अलावा इकबाल की मावा भट्ठी से मावा का नमूना लिया और मेहरबान की मावा भट्ठी से 45 किलो रिफाइंड जब्त किया गया। शकील की मावा भट्ठी से मावा का नमूना लिया। पांची गांव में 120 किलो मिल्क पाउडर को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि मावा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य मौजूद रहे।