- यात्रियों की सुविधा के लिए 25 अक्तूबर तक रहेगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिवाली पर्व को लेकर परिवहन अधिकारियों ने मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूट पर बुधवार से तीन बसों के साथ ही फेरे भी बढ़ा दिए हैं। इनका 25 अक्तूबर तक नियमित संचालन होगा। इनके बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में फायदा मिलेगा।
परिवहन अधिकारियों का मानना है कि दिवाली पर्व पर स्थानीय रूटों पर यात्रियों का आवागमन सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। इसलिए बड़ौत से मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर एक-एक बस व फेरे बढ़ा दिए हैं। इनके बढ़ने से यात्रियों को सफर करने में सुविधा मिलेगी और ज्यादा देर तक बस स्टैंडों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताया कि बढ़ाई गई बसों का आगामी 10 दिनों तक संचालन जारी रहेगा। ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ी तो और भी बसों को बढ़ाया जा सकता है।
वर्जन
तीनों रूट पर तीन बसों के बढ़ाने के साथ फेरे भी बढ़ाए गए हैं। यह इसलिए किया गया है जिससे दिवाली पर्व पर यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जरूरत पड़ने पर अन्य बस बढ़ाई जा सकती है। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी