फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल हुई अपने ही घर की मंजिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। पूर्वांचल और बिहार प्रदेश के प्रवासी जहां से भी रास्ता मिल रहा है, वहीं से जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, निवाड़ा चेकपोस्ट पर भी दिनभर प्रवासियों का आवागमन लगा रहा। डीएम शकुुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने यमुना खादर के उन रास्तों को देखा, जहां से प्रवासी जिले में एंट्री कर रहे हैं। यहां पहुंच रहे प्रवासियों के खाने का इंतजाम कर कई बसें भी पूर्वांचल के लिए रवाना की गई है।
विज्ञापन

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि सोनीपत में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। प्रवासियों को वहीं से ट्रेन और बसों से भेजा रहा है, जो लोग यमुना नदी से आ रहे हैं, उन्हें समझाया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन कराएं पैदल नहीं चलें।
बिलख रहे नौनिहाल
बागपत। बच्चों पर सबसे बुरी बीत रही है। एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ लंबे होते जा रहे सफर की थकान। जिंदगी बेपटरी हो गई है। मासूम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है। भूखे प्यासे मां बाप के साथ बच्चे भी किसी तरह रोते बिलखते आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें