फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक दशक से सीने में धधक रही थी बदले की आग, उजाड़ दिया व्यापारी का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दस साल पहले दुकान पर हुए झगड़े में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए वरुण लुहारी ने एलान कर दिया था। इसके बाद व्यापारी को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ खुलेआम व्यापारी सोहनलाल और उसके इकलौते बेटे विकास की हत्या कर परिवार उजाड़ दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आने के छह-सात दिन बाद ही हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने खूनी खेल खेल दिया था। उस समय वरुण लुहारी ने अपने भाई कपिल समेत अन्य बदमाशों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी के बेटे विकास और उनके साथी राजेश पर गोलियां चला दी थीं। जिसके जवाब में व्यापारी ने भी फायरिंग की। गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर के भाई कपिल की मौत हो गई। वहीं वरुण ने वहां से भागकर जान बचाई। कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरुण ने कई बार व्यापारी सोहनलाल को धमकी दी। इससे भयभीत व्यापारी सोहनलाल ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। व्यापारी के परिजनों के अनुसार पिछले दस साल में व्यापारी सोहनलाल ने कई बार अफसरों से शिकायत की। व्यापारी को सुरक्षा नहीं मिलने से हिस्ट्रीशीटर के हौसले बुलंद हो गए और मंगलवार शाम को इस तरह खुलेआम घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें