फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस साल पहले भी ऐसे ही हत्या करने पहुंच था वरुण लुहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिस तरह से मंगलवार को न्यायालय में तारीख के बाद साथियों को लेकर वरुण लुहारी ने बड़ौत में जाकर हत्या की। इस तरह ही वर्ष 2016 में नमकीन नहीं देने पर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए वरुण लुहारी अपने साथियों के साथ व्यापारी की हत्या करने पहुंचा था, लेकिन तब कामयाब नहीं हो पाया। बल्कि बचाव में गोलीबारी में उसके भाई कपिल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद वरुण लुहारी हरिद्वार में जाकर रहने लगा। वरुण मंगलवार को हरिद्वार से कचहरी में तारीख पर आया था और तभी उसने भाई की हत्या का बदला लेने की ठान ली और अपने साथियों को बुलाकर व्यापारी सोहनलाल की दुकान पर पहुंचकर घटना को अंजाम दे दिया। इसी तरह वर्ष 2016 में भी घटना को अंजाम देने पहुंचा था। वर्ष 2016 में जेल से जमानत पर आने के बाद घटना के दिन वह कचहरी में तारीख पर गया था। वहां से वापस लौटते समय मारपीट का बदला लेने के लिए व्यापारी विकास की हत्या की साजिश रची और गौरीपुर मोड़ पर अपने साथियों को इकट्ठा करके घटना को अंजाम देने पहुंच गया। वहां पर वरुण के गोली चलाते ही व्यापारी अलर्ट हो गए और उन्होंने भी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। उस समय व्यापारी ने सतर्कता से घटना को टाल दिया था लेकिन मंगलवार को वरुण के निशाने से नहीं बच पाए।

-बाइक स्टार्ट नहीं होने पर पकड़े गए वरुण पर टूट पड़ी भीड़

व्यापारी और उनके बेटे की हत्या कर भाग रहे वरुण का साथी बाइक स्टार्ट करने लगा, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वरुण लुहारी को बचाया। पिटाई की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


-पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया

व्यापारी आकाश, संजीव आदि ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस चौकी महज 100 मीटर दूर है। वहां पर गोली चलते ही लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। व्यापारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने दूसरे बदमाशों को पकड़ने के बजाय पकड़े गए बदमाश को उनसे छुड़ाना शुरू कर दिया।

-दोहरे हत्याकांड की लखनऊ तक गूंज
बड़ौत में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड की गूंज थोड़ी ही देर में लखनऊ तक पहुंच गई। सीएम ने भी पूरी जानकारी लेकर अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें