कश्यप कालोनी में भूसे व बिटोड़े में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत रोड स्थित एक मकान में धूपबत्ती से आग लग गई। धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। इसके अलावा कश्यप कालोनी में विद्युत लाइन में उठी चिंगारी से बिटौरों में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बागपत निवासी सोहनवीर बोद्ध, शहर के बड़ौत रोड स्थित धर्मपाल सिंह के मकान में रहते है। मंगलवार सुबह धूपबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद कमरा बंद करके बाहर चले गए थे।
इसी दौरान धूपबत्ती से कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं आता देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने ताला तोड़कर किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक घरेलू सामान जल चुका था।
इसके अलावा कश्यप कालोनी में बिटौरे और भूसे के ढेर लगा रखे है। उनके ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन की चिंगारी से बिटौरा में आग लग गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
लेकिन तब तक कालोनी निवासी रतनपाल, फूलसिंह, रामवीर, कल्लू, सतेंद्र और देवेंद्र के बिटौरे जल चुके थे। सूचना मिलते ही वहां पर दमकल कर्मी पहुंचे,लेकिन उनकी गाड़ी में पानी नहीं था। नाले में पाइप लगाकर आग बुझाई। इसमें महिला, पुरूष और बच्चों ने सहयोग किया।
उधर, आग की चपेट में आने से साधु हरपाल नाथ की झोपड़ी जलने से बाल-बाल बची। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां पर आग लगने की घटना हो चुकी है।