फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के सिपाही को दी अंतिम विदाई 

Wed, 25 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्ण सिंह तोमर का मंगलवार की सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें नम आंखों से लोगों ने अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


 बावली गांव निवासी कर्ण सिंह तोमर (93) का बीमारी के कारण सोमवार की सुबह दिल्ली में निधन हो गया था। उनका शव सोमवार की शाम बावली गांव पहुंचा। उनका शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। घर पर अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

आजादी के सिपाही के निधन से गांव और आसपास के लोग काफी दुखी थे। मंगलवार की सुबह उनकी शव यात्रा में गांव के लोग काफी संख्या में शामिल हुए। उनके शव को तिरंगे झंडे में लपेटा गया था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके खेत में किया गया।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार से पूर्व सीओ सीपी सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह व अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस लाइन से आई गारद ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके बड़े बेटे संहस्त्रपाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों के साथ ही अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें