फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से तीखी झड़प

Wed, 25 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघावली अहीर गांव के फार्म हाउस मालिक सत्यवीर शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस पर मृतक के परिजनों को फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। एसपी ने लोगों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

 
सत्यवीर शर्मा तीन सितंबर की शाम करीब छह बजे अपने घर से फार्म हाउस पर जा रहे थे। बीच रास्ते में बाइक सवार लोगों ने उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सिंघावली अहीर थाना पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। थाना पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ करने के लिए उनके परिवार के लोगों को थाने पर बुलाया।

 परिवार के लोग सैकड़ों लोगों के साथ थाने पर पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें ही केस में फंसाना चाहती है। सत्यवीर के बच्चों का कहना है कि मरने के बाद भी पुलिस उनके पिता को बदनाम रही है। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन


उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। इसी दौरान वहां पर एसपी रवि शंकर छवि पहुंच गए। उन्होंने लोगों को डांटकर एवं समझाकर शांत किया और उन्हें वापस किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की।

 पिता के हत्यारों को  गिरफ्तार करो
बागपत। मृतक सत्यवीर की बेटी सीमा, एसपी रवि शंकर छवि और इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव के पैरों को छूकर अपने पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। उसने कहा कि साहब मेरे परिवार को केस में झूठा न फंसाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें