ट्रांसफार्मर में फाल्ट से साढ़े सात घंटे गुल रही बिजली
बागपत। नगर में सिसाना रोड पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से लगभग सौ से अधिक घरों की साढे़ सात घंटे बत्ती गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने शाम तक फाल्ट ठीक किया, जब कहीं जाकर शाम सात बजे सप्लाई शुरू हुई।
सिसाना रोड पर ट्रांसफार्मर में पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे फाल्ट हो गया। फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर से जुड़े सिसाना रोड के सौ से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई। लोगों की शिकायत पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। फाल्ट ठीक होने के बाद सात बजे आपूर्ति शुरू हुई। सात घंटे तक सप्लाई न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस होने के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। इसके अलावा लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। सात बजे सप्लाई शुरू हो सकी।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि नगर में सिसाना रोड के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था, जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। फाल्ट ठीक कराने के बाद लगभग सात बजे सप्लाई शुरू करा दी गई।