फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर ताला जड़ा

Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत गन्ना विकास समिति कार्यालय पर तालाबंदी करते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में मलकपुर मिल के गन्ने का भुगतान न देने और किसी अन्य मिलों को गन्ना आवंटित न कराने को लेकर किसानों ने गन्ना विकास समिति के कार्यालय में तालाबंदी की। 
विज्ञापन

भाजपा नेता राम कुमार पंवार के नेतृत्व में किसान गन्ना विकास समिति पहुंचे और वहां बैठे कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर वहां तालाबंदी की। उन्होंने कहा जब तक गन्ने का भुगतान नहीं होता और अन्य मिलों को गन्ना आवंटित नहीं किया जाता, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी। इससे पूर्व उन्होंने एसडीएम दीपाली कौशिक को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने उन्हें बताया मिल को सील कर दिया गया है, अन्य मिलों पर गन्ना डालने की व्यवस्था कराने के लिए सात दिन का समय मांगा। वहीं मलकपुर चीनी मिल के बैंक खाते भी सीज कर दिए हैं और मिल की नीलामी 24 नवंबर लगाई  है। उन्होंने कहा यदि सात दिन में कोई रास्ता नहीं निकला तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। 
  गन्ना क्रय केंद्र उखाड़ फेंकने की चेतावनी 
बड़ौत। विभिन्न समस्याओं को लेकर गुराना गांव में बुधवार को पंचायत हुई। इसमें गन्ना मूल्य घोषित किए बिना ही गन्ना क्रय केंद्र चालू करने और बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आक्रोश जताया। इसमें निर्णय लिया यदि प्रदेश सरकार ने जल्द गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया तो क्षेत्र के किसान गन्ना क्रय केंद्र को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन

 इस  पंचायत की अध्यक्षता सुरेश पाल ने की। संचालन ग्राम प्रधान के पति रणवीर सिंह ने किया। पंचायत में सैकड़ों किसान मौजूद थे। पंचायत में ग्राम प्रधान के पति रणवीर सिंह ने कहा एक तो कई वर्षों से बकाया गन्ना भुगतान नहीं हुआ है, ऊपर से बिना गन्ना मूल्य घोषित किए ही गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल कार्य शुरू कर दिया। ऐसे में किसान परेशान हैं उन्हें उनकी कीमती गन्ने की फसल का क्या दाम मिलेगा। उन्होंने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान  परेशान हैं। 
पंचायत मेें गन्ना मूल्य घोषित न होने पर गन्ना क्रय केंद्र उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया। पंचायत में अनिल कुमार एडवोकेट, बिजेंद्र, जसवीर, यशवीर तोमर, राजवीर तोमर, उधम सिंह, प्रताप, अशोक, महेंद्र आदि रहे। उधर, रंछाड गांव में आयोजित पंचायत में 350 रूपये गन्ना मूल्य घोषित किएं जाने की मांग को लेकर किसानों ने रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में सीएम अखिलेश यादव को संबोधित पत्र एसडीएम दीपाली कौशिक को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज, धर्मेंद्र, राजेंद्र, धर्मपाल, राहुल, अमित, नीटू शामिल रहे। दूसरी तरफ हिलवाड़ी गांव में भी आगामी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर सीएम को फैक्स भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें