फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुनी मेला 14 फरवरी से होगा शुरू, तैयारी समय से करें पूर्ण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को लेकर बैठक हुई, जिसमें डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि 14 फरवरी से मेला शुरू होगा और संबंधित विभाग के अधिकारी मेला शुरू होने से पहले तैयारी पूरी कर लें। यदि किसी ने इसमें लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले में जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले कांवड़ियों व शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मार्गों की साफ सफाई व मरम्मत कराई जाए। मार्गों पर सभी लाइटों को ठीक कराया जाए और इसमें लापरवाही न बरती जाए। कहा कि पुरामहादेव मंदिर परिसर में मजबूत बैरिकेडिंग होनी चाहिए ताकि शिवभक्तों को परेशानी न हो। जलाभिषेक के समय शिवभक्त एक स्थान पर एकत्रित नहीं होने चाहिएं। सभी मार्गों को चिह्नित करते हुए साइनेज बोर्ड लगाए जाएं ताकि आने जाने में शिवभक्त परेशान न हों। कांवड़ियों से अच्छा व्यवहार रखें और उनकी सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।
डीएम ने जल निगम व डीपीआरओ को निर्देश दिए कि मेला परिसर का कोई भी हैंडपंप खराब नहीं होना चाहिए, जो खराब है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। मेला परिसर में जो टंकी है, उसकी साफ-सफाई कराई जाए। मेला परिसर में निरंतर साफ-सफाई रहे और सभी दुकानों के पास कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन लगाए जाएं ताकि वहां गंदगी न फैले। स्वास्थ्य विभाग को जगह-जगह कैंप लगाने, एंबुलेंस सक्रिय करने, मोबाइल शौचालय रखने के निर्देश दिए। एसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे चालू रहने चाहिएं, जो अस्थाई बस अड्डा बनाया जाएगा उसका प्लान तैयार करें। इस दौरान एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, डीडीओ राहुल वर्मा, एसडीएम अमरचंद वर्मा मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



परशुराम खेड़ा के पास बनेगी वीआईपी पार्किंग
एसपी ने कहा कि परशुराम खेड़ा के पास वीआईपी पार्किंग बनाई जाए ताकि शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पार्किंग की जिम्मेदारी एआरटीओ व सीओ को सौंपी गई। साथ ही वहां फायर की गाड़ी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी दुकानों का सत्यापन कराने के लिए कहा।


शराब व मीट की दुकानें रहेंगी बंद
डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि तीन दिन तक मीट व शराब की दुकानें बंद रहनी चाहिएं और यदि कोई दुकान खोलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मेला परिसर में दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा है। मोबाइल टीम भी सक्रिय करने के निर्देश दिए।



15 फरवरी को शाम पांच बजे होगा झंडारोहण
डीएम ने बताया कि तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला 14 से 16 फरवरी तक लगाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी की शाम को पांच बजकर दो मिनट पर झंडा रोहण किया जाएगा। फिर छह बजकर दो मिनट पर जलाभिषेक शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें