फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एलिवेटेड सड़क पूरी तरह आधुनिक दिल्ली से बागपत का सफर टोल फ्री

Mon, 03 Feb 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
​खेकड़ा ​स्थित बनकर तैयार हुआ एलिवेटेड रोड। संवाद
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली के अक्षरधाम तक एलिवेटेड सड़क पूरी तरह से आधुनिक बनाई गई है। सौर ऊर्जा से लाइटें जलेंगी तो हाईटेक कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह होगी कि बागपत के लिए यह एलिवेटेड सड़क पूरी तरह से टोल फ्री रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से एलिवेटेड सड़क का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसको पहले दिसंबर 2023 में शुरू कराया जाना था, मगर यह परियोजना एक साल से अधिक समय की देरी से चल रही है।
हालांकि अब इसका निर्माण पूरा हो चुका है और इसको वाहनों के लिए खोलना बाकी रह गया है। इसकी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद उम्मीद है।
यह जरूर है कि एलिवेटेड सड़क के निर्माण में आधुनिकता का पूरा ध्यान रखा गया है। यह एक्सिस कंट्रोल रहेगी तो इस पर सौर ऊर्जा से लाइटें जलाई जाएंगी और उनमें भी ऑटो सिस्टम लगाया गया है जो दिन निकलते ही खुद बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए एलिवेटेड सड़क के किनारों पर सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इनसे काफी दूर तक सबकुछ साफ दिखाई देगा। इसके अलावा ओवरस्पीड वाहनों के चालान काटे जाएंगे, जिससे हादसे रोके जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें