फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखले साबित हुए सरकार के चुनावी वादे

विज्ञापन
टीकरी कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन रालोद पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे में चलो गांव की ओर कार्यक्रम अंतर्गत रालोद नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर ने कहा कि रालोद प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने वाली पार्टी है। उन्होंने आने वाले विधान सभा चुनाव में रालोद का समर्थन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से आमजन परेशान है। भाजपा की कथनी व करनी के अंतर को जनता समझ चुकी है। सरकार से सभी चुनावी वादे खोखले साबित हुए हैं। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। कृषि कानून वापस न कर सरकार हठधर्मिता दिखा रही है। किसानों पर महंगी खाद, बिजली, तेल, उर्वरकों की मार पड़ रही है। वहीं, फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। इससे पूर्व टीकरी में दलित बस्ती में जयकिशोर का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. साहब सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, रवींद्र सिंह, देशपाल सिंह, सेवाराम, नवाब सैफी, सत्यपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें