फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्विट्जरलैंड से आए बड़े भाई ने दी दिल्ली पुलिस के सिपाही को मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोघट पुलिस ने सिपाही की सर्विस रिवाल्वर बरामद की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही पीयूष का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। जहां स्विट्जरलैंड से आए बड़े भाई पंकज ने मुखाग्नि दी। पुलिस ने पीयूष के घर से उसकी सर्विस रिवाल्वर बरामद की।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही पीयूष ने शुक्रवार को नवाब धोबी के मकान में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पीयूष ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या की थी। परिवार वालों ने स्विट्जरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज को उसके भाई पीयूष की मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार सुबह पंकज स्विट्जरलैंड से गांव वापस आए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। दिल्ली पुलिस के अफसरों ने भी सिपाही की मौत की जानकारी जुटाई। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि सर्विस रिवाल्वर बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें